Breaking News in Hindi

कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ और नेताओं की अपने पाले में लेगी भाजपा, अन्य दलों पर भी नजर

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति के तहत कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं पर भाजपा नजर जमाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी, सपा और बसपा के नेताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भाजपा परिवार में शामिल किया जा चुका है।

बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक अन्य पार्टियों के कार्यक्रमों को सदस्यता दिलाने का क्रम जारी है। इनमें सबसे अधिक कांग्रेस नेता हैं। भाजपा सत्ता और संगठन के कार्यकर्ता अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के नाराज कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा में लाने की कवायद में जुटे हैं। न्यू ज्वाइनिंग टोली कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिला चुकी है। कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ और बड़े नेताओं को जल्द ही सदस्यता दिलाई जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री दीपक जोशी सहित मालवा और महाकोशल के नेता अधिक हैं। प्रदेश के सभी अंचलों के कुछ बड़े नेताओं पर भी भाजपा की नजर है।

ढाई माह में इन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता

कांग्रेस के अब तक दो पूर्व सांसद, 10 पूर्व विधायक, 14 पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष नगरीय निकाय के 500 से अधिक जनप्रतिनिधि अलग-अलग जिलों के जनपद अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए है। इनमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार, वीरेंद्र सिंह राठौर, कमलापत आर्य, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, अरूणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी।

सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ममता सिंह सेंगर, युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित गुरु, पांढुर्णा कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष रजनी बालपाण्डे, शाजापुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जौदान बंटी बना, पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी कांग्रेस वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, युवक कांग्रेस उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष हटे सिंह पटेल, कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अजय सिंह यादव शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...