Breaking News in Hindi

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा- BJP ने भगवान राम को बनाया राजनीतिक हथियार

पटना: बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) ने कहा कि भाजपा (BJP) ने भगवान राम को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है। अखिलेश सिंह ने रविवार को कहा कि धर्म को राजनीति के साथ मिलाना एक खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसके दूरगामी खतरनाक परिणाम हो सकते हैं।

“BJP ने भगवान राम को बनाया राजनीतिक हथियार”
अखिलेश सिंह ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha) से पहले भाजपा (BJP) ने भगवान राम को अपना राजनीतिक हथियार बनाया है, जो राजनीति के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भाजपा (BJP) ने लोगों को धर्म की अफीम का स्वाद चखने के लिए उकसाकर पूरे राजनीतिक परिद्दश्य को खराब कर दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) के शासन में महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुला दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना स्वाभाविक है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘बिंदेश्वरी दुबे एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी और श्रमिक संघ नेता थे, जिनके योगदान को राष्ट्र में हमेशा याद किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि बिंदेश्वरी दुबे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे और बाद में बिहार के मुख्यमंत्री बने। उनकी 103वीं जयंती पर कांग्रेस नेता ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...