Breaking News in Hindi

काम की खबर: आधार कार्ड से लिंक कराई जाएगी प्राॅपर्टी, भोपाल जिले में प्रक्रिया शुरू

भोपाल। जिले में प्लाट, जमीन के खसरे आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रतिशत किसानों ने खसरे को आधार से लिंक करा लिया है। जबकि शहरी क्षेत्र में लिंकिंग का काम नहीं हो रहा है। जिले की बैरसिया, हुजूर और कोलार तहसील में तीन लाख 35 हजार से अधिक खसरों को लिंक किया जाना है, जबकि दो लाख से अधिक बंटान भी दर्ज नहीं किए गए हैं।

ऐसे में बंटान होने पर इन खसरों को भी आधार से लिंक किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सख्ती के बाद तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। गांवों में पटवारी खुद जाकर खसरे को आधार से लिंक करा रहे हैं।

कई गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां खसरा लिंक करने का काम किया जा रहा है। कोलार के सुहागपुर में पिछले एक हफ्ते से शिविर लगाया गया है।

अधिकारियों का तर्क है कि शहरी क्षेत्र में खसरे को आधार से लिंक कराने में जमीन मालिक आनाकानी कर रहे हैं। जबकि गांवों में इतनी दिक्कत नहीं आ रही है।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में सभी पटवारियों को भेजा गया है। खसरे से आधार लिंकिंग का काम चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...