Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

कारोबारी ने दहेज के लिए पत्नी को किया प्रताड़ित, अप्राकृतिक कृत्य भी करता था

ग्वालियर। ग्वालियर के विवेक विहार इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ उसका पति अप्राकृतिक कृत्य करता था। पहले उसे दहेज की मांग की जाती थी, जब उसने दहेज देने से इनकार कर दिया तो पति ने इस तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित अभी पकड़े नहीं जा सके हैं।

विवेक विहार स्थित सेक्टर बी में रहने वाली महिला की शादी 15 मार्च 2021 को स्वप्निल सचदेवा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक तो सब ठीक रहा। इसके बाद स्वप्निल और उसके परिवार वालों ने महिला को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसे दहेज में 10 लख रुपए और कर की डिमांड की जाती थी। जबकि महिला के परिवार वालों ने दहेज़ भी दिया था। यह लोग पैसा न लाने पर उसे खाना भी नहीं देते थे। फिर पति ने अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। वह महिला के साथ रोज इस तरह गलत काम कर प्रताड़ित करता था। जब महिला विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था m उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने अपने ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया तो इन लॉगो ने कहा घर से अगर दहेज़ नहीं आया तो इसी तरह प्रताड़ित किया जाएगा। फिर महिला की मारपीट कर कुछ दिन पहले उसे घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके पहुंची और पूरी घटना बताई। महिला को उसके स्वजन पुलिस थाने ले गए। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.