Breaking News in Hindi

कार-बाइक की भिड़ंत, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

बड़वानी। सेंधवा के समीप हुए एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सेंधवा-बाबदढ़ मार्ग पर हुआ।

ए‍क ही परिवार के चार लोगों की जान गई

पुलिस के अनुसार सेंधवा-बाबदढ़ मार्ग पर रविवार को एक कार एवं बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

राजपुर निवासी परिवार हुआ हादसे का श‍िकार

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची । बताया जाता है कि बाइक सवार राजपुर निवासी शिवा सेनानी उसकी पत्नी सिंगला और दो बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई ।

राजपुर से बलवाड़ी जा रहे थे

यह भी पता चला है कि सभी बाइक पर सवार होकर राजपुर से बलवाड़ी जा रहे थे। हादसे के बाद शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?