इंडोनेशिया | 6 सितंबर 2026: इंडोनेशिया के माउंट अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी में रविवार को जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद ज्वालामुखीय राख और गैस का गुबार करीब 50,000 फीट (लगभग 15 किलोमीटर) की ऊंचाई तक पहुंच गया।
https://www.instagram.com/reel/Dc9OXGSzzSR/?stkn=Z2NneWE5bmp5NjI3
विस्फोट के चलते हवाई यातायात पर भी असर पड़ा। जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ, जबकि 200 से अधिक उड़ानों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ना पड़ा।
माउंट अनाक क्राकाटाऊ इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है। क्षेत्र में ज्वालामुखीय गतिविधियों को देखते हुए विमानन और स्थानीय प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
उदय भारत टाइम्स | नए भारत की नई सोच