Breaking News in Hindi

कार से मिलीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीर के लेबल वाली बोतलें, एसएसटी ने किया जब्त

दमोह। चुनाव आचार संहिता की चेकिंग के दौरान एफएसटी और एसएसटी टीम को एक कार से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पवई से कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीर के लेबल वाली गंगाजल की बोतलें मिलने पर इन बोतलों को जब्त किया गया है। यह बोतलेंकहां से कहां जा रही थीं। इसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं।

यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब बुधवार की रात पवई क्षेत्र से एक कार वापस लौट रही थी और विधानसभा चुनाव के चलते एफएसटी टीम आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। पटेरा थाना प्रभारी आरएस बागरी ने बताया कि कार रात में पवई से वापस लौट रही थी। इस बीच उसकी चेकिंग की गई तो पीछे डिग्गी में रखी गंगाजल की 18 बोतलें रखीं मिलीं। अधिकारियों ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

गंगाजल की बाटलों के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की फोटो

दरअसल गंगाजल की प्लास्टिक की इन बोतलों के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पवई से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नायक की तस्वीर छपी हुई है। साथ में कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा बना हुआ है। कांग्रेस की नर्मदा हर सेवा प्रकोष्ठ द्वारा इनका वितरण कराए जाने का उल्लेख भी इसमें साफ नजर आ रहा है। जिन्हें कांग्रेस नेता की गाड़ी से यह जब्त किया गया। यह वाहन पवई से बापस दमोह लौट रहा था। कार्रवाई के दौरान एफएसटी टीम में थाना प्रभारी आरएस बागरी और पुलिस टीम सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...