Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

किशोर कुमार की समाधि पर सजी सुरों की महफिल, दूर-दूर से आए प्रशंसक

खंडवा : किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर रविवार को उनका समाधि स्थल मधुर गीतों से गूंज उठा। सुरों की महफिल ऐसी सजी की जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी तक खुद को गाने से नहीं रोक पाए। महापौर अमृता यादव, कलेक्टर अनूप कुमार सिंह और एसपी मनोजकुमार राय ने किशोर दा को स्वारांजलि दी।

यहां महाराष्ट्र, कोलकाता सहित अन्य मध्य प्रदेश से भी किशोर प्रशंसक आए और उन्होंने अपने अंदाज में किशोर कुमार को गीतों से श्रद्धांजलि दी। सुबह दस बजे से किशोर कुमार की समाधि पर गीतों की प्रस्तुति शुरू हो गई थी। यहां नगर निगम ने किशोर कुमार की समाधि को फूलों से सजाया। उन्हें दूध जलेबी का भोग भी लगाया। इधर शहर में भी अलग अलग क्षेत्रों में किशोर कुमार के प्रशंसकों ने आयोजन किए।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किशोर कुमार अलंकरण समारोह आज शहर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में फिल्म निदेशक राजकुमार हिरानी को अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर होने वाले इस आयोजन में पार्श्व गायक नीरज श्रीधर आर्केस्ट्रा के साथ गीतों की प्रस्तुति देंगे।

किशोन नाइट कार्यक्रम

पुलिस लाइन ग्राउंड पर शनिवार को किशोर कुमार अलंकरण की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। यहां आयोजन के लिए मंच तैयार किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल पर करीब 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार को शाम सात बजे यहां किशोर नाइट कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

इसी कार्यक्रम में फिल्म निदेशक और पटकथा लेखक राजकुमार हिरानी को किशोर कुमार अलंकरण दिया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का नाम भी उल्लेखित किया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना शनिवार रात्रि तक नहीं आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.