Breaking News in Hindi

किसानों का दुख देख भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, महिलाओं के आंसू पोंछकर लगाया गले

 गुना। आज गुना में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं को गले लगाकर आंसू पोंछे। सिंधिया ने कहा कि सरकार किसानों के इसमें त्वरित कार्रवाई कर रही है। मीडिया को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा “- मेहनत मसक्क़त करके अन्नदाता किसान फसल उगाता है। प्राकृतिक के प्रकोप से उसके दिल पर जो गुजरी है वह वही जानता है।

आज पीएम मोदी व सीएम मोहन यादव का संकल्प है कि इस पृथ्वी पर गरीब, किसान, महिला और युवा इन चारों का पहला हक अधिकार है, और इसीलिए आज उसी का एक स्वरूप हमने आज देखा भी है। मोहन यादव सरकार ने सिर्फ 48 घंटे में आंकलन करके, सर्वें करके, पूर्ण रूप से स्वीकृत करके राशि एक-एक किसान के हाथ में थमा दी है। हालांकि जानबूझकर मैंने आपको पहले कुछ नहीं बताया। कुछ चीजें मैंने इस कार्यक्रम के लिए बचाकर रखी थी।

मेरा मानना है कि चौथे स्तंभ के रूप में आपका लंबा इतिहास रहा है, लेकिन पिछले दशकों में आपने इतनी तीव्र गति से कार्रवाई नहीं देखी होगी, जो आज देखने को मिल रही है। इसका श्रेय मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को जाता है, और देश की जनता की खुशहाली के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी काम कर रहे हैं”। ज्योतिरादित्य सिंधिया की कई तस्वीरें सामने आई महिलाओं को गले लगाते हुए भावुक दिखाई दिए ज्योतिरादित्य सिंधिया। किसानों की दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का विश्वास जताते हुए सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी सीएम मोहन यादव की सबसे त्वरित कार्रवाई इस बार देखने को मिली है जो पहले कभी देखने को नहीं मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...