Breaking News in Hindi

किस कानून के तहत पुलिस को इजाजत मिली है इस तरह परेड कराने की..? कोतवाली कांड के आरोपियों का जुलूस निकालने पर AIMIM प्रवक्ता ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक समुदाय द्वारा सिटी कोतवाली थाने पर पथराव करने के मामले में सियासत जारी है। विपक्षी पार्टियां कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रही है। हालांकि इस मामले अब तक लगभग 56 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बता दें कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनका जुलूस भी निकाला गया। पुलिस ने कोतवाली से महल तिराहा तक इन आरोपियों का जुलूस निकाला। वहीं, अब आरोपियों के जुलूस निकालने पर  AIMIM प्रवक्ता ने कई सवाल उठाए हैं।

AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, क्या संविधान इस तरह परेड कराने की इजाजत देता है?, किस कानून के तहत पुलिस को इजाजत मिली है इस तरह परेड कराने की? MP के छतरपुर में मुस्लिम नेता के घर पर बुलडोजर चला दिया, तोड़फोड़ की और उनकी कारों को नष्ट करने के बाद, पुलिस ने “पुलिस हमारा बाप है, अपराध करना पाप है” के नारे के साथ अन्य मुसलमानों को पूरे सार्वजनिक दृश्य में परेड कराया। उन पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव करने का आरोप था.!!

बता दें कि बीते बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने में पथराव किया था, जिसमें TI समेत 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इस मामले में सीएम मोहन के आदेश के बाद पुलिस ने उपद्रव में शामिल 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया था, जिसमें FIR में 50 नामजद और 100 अन्य लोग शामिल थे। यह कार्रवाई वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित लोगों के खिलाफ की गई थी, वहीं बताया गया कि इस मामले में अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...