Breaking News in Hindi

कॉलेज संचालकों को दस्तावेज जमा करने जेयू फिर से दे सकता है एक और मौका

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के संचालकों को दस्तावेज जमा करने के लिए जेयू एक और मौका दे सकता है। जेयू लगभग 3 महीने से लगातार कॉलेज संचालकों पर मेहरबानी करता आ रहा है। यहां आपको बता दें कि जब जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों के निरीक्षण कर उनकी संबद्धता रिन्यू की जा रही थी उस समय कई गड़बड़ियां सामने आई थी। जिस पर कार्यपरिषद सदस्यों ने यह मांग रखी थी के कॉलेजों के संचालक अपने कॉलेज के प्राचार्य और शिक्षण स्टाफ के आधार कार्ड और 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट जीवाजी विश्वविद्यालय में जमा करवाएं, लेकिन अंचल के कॉलेजों ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय ने लगातार उनको तीन से चार बार समय देकर 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की, जब उन्हें कागज जमा करने थे। लेकिन वर्तमान में भी 400 में से सिर्फ 41 कॉलेजों ने दस्तावेज जमा किए हैं। उसमें भी कुछ दस्तावेज अमान्य है। माना जा रहा है कि जयू इस पर भी बैठक करके एक बार फिर से दस्तावेज जमा करने की तारीख बढ़ा रहा है।

गौरतलब है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में शुरू हुई संबद्धता प्रक्रिया के दौरान कालेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े हुए थे। बताया गया था कालेज में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं होता है। जांच टीम के सामने सिर्फ कागजों में नियुक्ति दिखा दी जाती है। कई जगह प्राचार्य की नियुक्ति पर भी प्रश्न चिन्ह लगा था, जिस पर कार्यपरिषद सदस्यों ने बैठक में यह निर्णय लिया था कि प्राचार्य और शिक्षकों के तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट जीवाजी विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे साथ ही एक प्रति आधार कार्ड की भी जमा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...