Breaking News in Hindi

कोलकाता की डॉक्टर से गैंगरेप के खिलाफ शनिवार को स्ट्राइक करेंगे गुना के सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर

गुना। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के विरोध में गुना के चिकित्सक भी देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होंगे। शनिवार को चिकित्सकों द्वारा एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को गुना जिला चिकित्सालय में जिलेभर के चिकित्सकों ने कोलकाता की महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि देकर मौन धारण किया है।

बता दें कि कोलकाता में हुई इस वीभत्स घटना के विरोध में देशभर के चिकित्सक आक्रोशित हैं। शनिवार को राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत डॉक्टरों द्वारा एक दिनी हड़ताल की जा रही है। हड़ताल का उद्देश्य घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के साथ-साथ सीबीआई पर आरोपियों जल्द पकडऩे का दबाव बनाना भी शामिल है।

गुना के चिकित्सक भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अगुवाई में होने वाली हड़ताल के दौरान दंत चिकित्सक, आयुष चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से भी सहयोग मांगा गया है। अगर सभी चिकित्सक और स्टाफ हड़ताल में शामिल होता है तो शनिवार को जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि आईएमए ने आश्वासन दिया है कि आपातकालीन सेवाओं को बरकरार रखा जाए। लेकिन नियमित चिकित्सा सेवाएं संपूर्ण जिले में उपलब्ध नहीं हो सकेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...