Breaking News in Hindi

क्या बदलने वाला है ट्विटर लोगो नजर नहीं आएंगी चिड़िया पढ़ें एलन मस्क का ताजा ट्वीट

नई दिल्ली: क्या माइक्रो साइट ट्विटर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है? क्या इस कंपनी का ब्रांड और लोगो बदल जाएगा? कंपनी के सीईओ एलन मस्क के ताजा ट्वीट के बाद इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

एलन मस्क ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट किए और संकेत दिए कि वे इस प्लेटफॉर्म को रीब्रांड करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे। … और जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी चिड़ियाओं (ट्विटर लोगो) को अलविदा कह देंगे।’

ट्विटर रीब्रांडिंग पर एलन मस्क का यह तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी कंपनी, xAI की घोषणा की है।

बता दें, टेस्ला टाइकून एलन मस्क ने पिछले साल कंपनी का अधिग्रहण किया था। उसके बाद से कंपनी लगातार बड़े बदलाव देख रही है। कभी तकनीकी खामी तो कभी कर्मचारियों को बर्खास्त करने की खबर। इसके बाद से कंपनी को लगातार नुकसान हो रहा है और अब एलन मस्क उसे फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...