Breaking News in Hindi

खरगोन में मिर्च के बीच की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बेड़िया और बिस्टान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश कर मौके से बड़ी मात्रा में गांजे के पौधे बरामद किए हैं,जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई जा रही है। गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश करते हुए खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया की पुलिस द्वारा निरंतर शराब माफिया और गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में बेडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम पिपरीखेडी के अनील भिलाला तथा ग्राम बाल्या के पठान भिलाला दोनों के द्वारा अपने-अपने खेत में मिर्ची की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर बेड़िया पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 1026 गांजे के पौधे जिनका कुल वजन 332 किलोग्राम जब्त किया।

वहीं दूसरी कार्रवाई बिस्टान पुलिस के द्वारा की गई। यहां पुलिस ने ग्राम आवली माणकचंद पाटील के खेत से 90 गांजे के पौधे जब्त किए जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा जब्त करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने दोनों थानों की पुलिस को पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...