Breaking News in Hindi

गठबंधन इस चेहरे को लेकर 2024 में खेलेगी दाव, पश्चिमी यूपी में जयंत को भी चैलेंज?

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इस वक्त सबकी नजर उत्तर प्रदेश की सियासत पर टिकी हुई है। मंगलवार को दिल्ली में हुए I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी शामिल हुए।

बैठक खत्म होने के बाद अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से यह सवाल पूछे गए कि क्या बहुजन समाज पार्टी भी I.N.D.I.A. का हिस्सा होंगी? अखिलेश ने पत्रकारों से इस सवाल के जवाब में कहा कि हमें जो कहना था वह कह दिया। आगे इस पर विचार होगा। सभी की सहमति से फैसला होगा।

वहीं, मायावती ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी, अब बसपा गठबंधन में जुड़ेगी या नहीं जुड़ेगी यह बाद की बात है, लेकिन उससे पहले I.N.D.I.A. ने एक काट जरुर खोज लिया है जिससे मायावती समेत जयंत चौधरी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बैठक के कुछ घंटों बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के मुखिया शरद पवार और उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की।

चंद्रेशखर ने लिखी ये बात

चंद्रेशखर के आने से जयंत का नुकसान 
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आने के बाद से सियासी माहौल गर्माया हुआ है। बताया जा रहा है कि मायावती के कोर वोटर या ये कह सकते हैं कि दलित वोटरों को साधने के लिए गठबंधन यूपी में चंद्रशेखर आजाद को सामने ला सकती है। अगर चंद्रेशखर की दावेदारी से राष्ट्रीय लोकदल को नुकसान हो सकता है। अगर चंद्रेशखर यूपी में इंडिया अलायंस के साथ आते हैं तो वह कम से कम 2 सीटों की दावेदारी कर सकते हैं। चंद्रशेखर के बारे में माना जा रहा है कि वह पश्चिमी यूपी में गठबंधन से 2 सीटें मांग सकते हैं।  रालोद भी इसी क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। ऐसे में चंद्रशेखर की एंट्री से गठबंधन में जयंत का गेम बिगड़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...