Breaking News in Hindi

गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर

बिहार के गया में बैखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, एक युवक को भी गोली मार दी गई. घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. गया जिले के मुफस्सिल थाने के न्यू अबगिला पहाड़तल्ली पर काफी संख्या में हथियारों से लैस अपराधी अचानक पहुंच गए.

अपराधियों ने न्यू अबगिला पहाड़ी पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. इसमें दो लोगों को गोली लगी थी. कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. दो लोगों को गोली लगने की बात बताई जा रही है.

एक बुजुर्ग की मौत

जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृतक की पहचान मोहम्मद सलाउद्दीन के रूप में की गई है. वहीं, गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है, जिसका नाम मोहम्मद महबूब बताया जाता है. मोहम्मद महबूब को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

आधे घंटे तक दहशत में रहा इलाका

इन दिनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलाके में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. दर्जन भर की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके को दहला दिया. वहीं, एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की और एक युवक को भी गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है. बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...