Breaking News in Hindi

गला रेत प्रेमिका की हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

इंदौर। शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका का गला रेतकर हत्या करने वाले प्रेमी को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खुले में लावारिस हालत में पटक दिया था। गश्त के दौरान पुलिस की नजर शव पर पड़ी जिसके बाद मामला सामने आया।

खजराना थाना पुलिस को एक अगस्त 2020 की रात गश्त के दौरान राजबाग गार्डन के पीछे बायपास की ओर खुले मैदान में एक महिला का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता चला कि महिला खरगोन जिला के ग्राम खेड़ा की रहने वाली थी और कुछ माह पहले ही मूसाखेड़ी में अपने परिवार के साथ रहने आई थी। उसका नरेंद्र सोनी निवासी रामकृष्ण बाग खजराना से प्रेम संबंध था।

16 गवाहों के बयान कराए

पुलिस ने नरेंद्र को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकारा की उसी ने महिला की हत्या की है। हत्यारे ने पुलिस को बताया कि महिला उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। परेशान होकर उसने उसे सुनसान जगह बुलाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। विशेष लोक अभियोजक विशाल श्रीवास्तव ने प्रकरण में अभियोजन की तरफ से 16 गवाहों के बयान करवाए।

उन्होंने अपनी बात के समर्थन में 43 दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने हत्यारे नरेंद्र सोनी को आजीवन कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...