Breaking News in Hindi

गले में अटका पतंग का मांझा, बाइक सहित गिरा चालक

खंडवा। गले में मांझा अटकने से एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बाइक सवार बलराम काजले निवासी राजगढ़ अपने गांव से खंडवा आ रहे थे।

तभी अचानक रामनगर के पास गाड़ी चलाते समय गले में पतंग का मांझा लिपट गया। जिससे उनकी गर्दन पर निशान पड़ गए। उन्होंने तुरंत अपने गले के धागे को निकालने का प्रयास किया। जिससे उनका हाथ भी कट गया और वह बाइक से नीचे गिर गए।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्‍पताल

राहगीरों ने उन्हें उठाया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उनके हाथ में टांके लगाएं एवं गले के निशान को गंभीरता से देखा। बलराम अपने आप को नहीं संभालते तो पतंग के मांझे से उनकी गर्दन में गंभीर एवं गहरा घाव हो जाता। इधर, प्रशासन ने पतंग के मांझे पर रोक लगाई गई थी इसके बावजूद भी इसका दुरुपयोग कर किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...