Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

गुग्गुल त्रिफला के साथ ये औषधियां कम करती है LDL कोलेस्ट्रॉल ऐसे करें सेवन

 शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। खून में जब LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक औषधियों की मदद से शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है –

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है लहसुन

लहसुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और रक्त से LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लहसुन को रोज सुबह खाली पेट लेना फायदेमंद होता है। यह खून को पतला करने में मदद करता है।

गुग्गुल

गुग्गुल कॉमिफ़ोरा मुकुल पेड़ की एक राल है, जिसका महत्व आयुर्वेद में भी बताया गया है। यह कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ डायबिटीज और थायराइड की बीमारी में भी असरदार होता है।

त्रिफला के भी बहुत फायदे

आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C से भरपूर होता है। यह शरीर में HDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मददगार होता है। त्रिफला दरअसल अम्लाकी, विभीतकी और हरीतकी को मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पाचन में सुधार करता है। दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मेथी दाना और धनिया बीज

मेथी दाना घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है। रोज सुबह भीगे हुए मेथी दाना का सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होता है। इसके अलावा धनिया के बीज में भी घुलनशील फाइबर होता है। धनिये के बीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं या धनिया का पानी पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर

स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.