Breaking News in Hindi

गुना : योजना के पैसे निकाल कर लौट रही लाडली बहना की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत

गुना: गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला लाड़ली लक्ष्मी योजना के पैसे निकलवाकर घर लौट रही थी, वापस लौटते समय हादसा हो गया। जानकारी सामने आई है कि म्याना क्षेत्र के बांसखेड़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई सहरिया गुरुवार दोपहर लाड़ली लक्ष्मी योजना के पैसे निकालने के लिए म्याना गई थीं। लौटने के दौरान कोई वाहन नहीं मिला तो लक्ष्मी बाई बरखेड़ा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर नईसरांय मोड़ पर पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रॉली के नीचे दबने से लक्ष्मीबाई की घटना स्थल पर ही जान चली गई।

बताया जा रहा है कि ट्रॉली में लक्ष्मीबाई सहित दो लोग सवार थे। जबकि ट्रैक्टर के ऊपर 6 लोग बैठे हुए थे। इनमें से ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर म्याना पुलिस मौके पर पहुंचे और लक्ष्मीबाई के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, हादसे के तुरंत बाद चालक फरार हो गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...