Breaking News in Hindi

गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण

धार्मिक नगरी उज्जैन में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां गुरुकुल में गुरुओं ने ही गुरु और शिष्य के रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर दिया। गुरुकुल के आचार्यों ने अपने ही शिष्यों के साथ कुकृत्य को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों ने महाकाल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने 3 बच्चों की शिकायत पर आचार्यों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। वही मामले में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।

उज्जैन के बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम स्थित है। जहां बढ़ी संख्या में बच्चों को गुरुकुल के माध्यम से पंडिताई की शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि आचार्य बच्चों को कमरे में बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य और यौन शोषण करते हैं। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।

इसकी शिकायत 3 बच्चों ने मंगलवार रात महाकाल थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आश्रम के आचार्यों पर अप्राकृतिक यौन शोषण सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं एक आचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...