Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

गुरुवार को शिवराज कैबिनेट के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव हो चुके हैं। तीन दिसंबर को मतगणना होगी और यह तय हो जाएगा कि आगामी सरकार किसकी बनेगी। इसके पहले गुरुवार को शिवराज कैबिनेट के वर्तमान कार्यकाल की अंतिम बैठक होगी। इसमें सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को बुलाया गया है। इसमें सभी का आभार जताया जाएगा।

विधानसभा चुनाव होने के बाद कैबिनेट की बैठक

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर विधानसभा चुनाव होने के बाद इस तरह कैबिनेट की बैठक बुलाई जाती है। इसमें प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों और उसमें सबके सहयोग के लिए आभार जताया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित सभी वर्गों के लिए कार्यों का मुख्यमंत्री द्वारा विशेष तौर पर उल्लेख किया जा सकता है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को तीसरी सेवावृद्धि नहीं मिलती है तो बतौर कैबिनेट के सचिव यह उनकी अंतिम कैबिनेट बैठक होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.