Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

गोसलपुर के पौड़ीखुर्द अटरिया में वृद्ध दंप​ती और बहू पर प्राणघातक हमला

जबलपुर। गोसलपुर के ग्राम पौड़ीखुर्द अटरिया में रात एक वृद्ध दंपती और उनकी बहू पर अज्ञात आरोपितों ने जानलेवा हमला कर दिया। देर रात हुई वारदात से पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अंजाम देने के बाद आरोपित खेत के रास्ते भाग निकले

पुलिस ने बताया कि पौड़ी खुर्द अतरिया निवासी किशन कुमार ठाकुर (62) उनकी पत्नी सिया बाई ठाकुर (56) और बहू कुसुम बाई ठाकुर (26) सोमवार रात घर पर थे। तभी तीन से चार बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने वृद्ध दंप​ती समेत बहू पर धारदार ह​थियारों से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित खेत के रास्ते भाग निकले। जानकारी लगते ही ग्रामीण व पुलिस वहां पहुंचे। जिसके बाद खून से लथपथ तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपितों का पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.