Breaking News in Hindi

गौतम सिंघानिया की पत्नी ने तलाक के लिए मांगे 8,745 करोड़ रुपए

दीवाली के अगले दिन उद्योगपति और रेमंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एम.डी. गौतम सिंघानिया के तलाक की खबर आई थी। वह अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया से शादी के 32 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं। अब खबर है कि तलाक के लिए उनकी पत्नी ने भारी-भरकम शर्त रख दी है और गौतम सिंघानिया से उनकी कुल नैटवर्थ का 75 प्रतिशत मांग लिया है।

गौतम सिंघानिया की नैटवर्थ 1.4 अरब डॉलर (करीब 11,660 करोड़ रुपए) है। इस लिहाज से नवाज मोदी सिंघानिया ने तलाक के एवज में सिंघानिया परिवार से 8,745 करोड़ रुपए की मांग की है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नवाज मोदी सिंघानिया ने यह रकम अपने और अपनी दो बेटियों निहारिका एवं नीसा के लिए मांगी है।

सूत्रों का कहना है कि गौतम सिंघानिया मोटे तौर पर इस मांग पर सहमत हो सकते हैं। लेकिन संपत्ति का यह हिसाब-किताब सीधे-सीधे नहीं होगा। बल्कि उन्होंने एक फैमिली ट्रस्ट बनाने का सुझाव दिया है। इसी ट्रस्ट के पास परिवार की सारी संपत्ति और एसैट का मालिकाना हक होगा। वह इस ट्रस्ट के इकलौते ट्रस्टी होंगे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को इसका वसीयतनामा बनाने का हक होगा। हालांकि नवाज मोदी सिंघानिया के इस व्यवस्था पर राजी होने की संभावना न के बराबर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...