Breaking News in Hindi

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ICU में लगी आग, मची अफरा तफरी, 1 मरीज की मौत

ग्वालियर : ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, यहां ट्रॉमा सेंटर के ICU में आग लग गई। आग लगने का कारण आईसीयू के वेंटीलेटर का एसी फटना बताया जा रहा है। आग देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई और हादसे में एक मरीज की मौत हो गई है।

घटना के समय ICU में 10 मरीज भर्ती थे, जिनकी हालत नाजुक थी। आग लगते ही कमरे में धुंआ फैल गया और वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा। लेकिन स्टाफ ने बिना देरी किए तुरंत सभी मरीजों को आईसीयू से बाहर निकाला। इस प्रयास के दौरान 9 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन शिफ्टिंग के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। यह मरीज पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर था।

घटना के तुरंत बाद दमकल कर्मियों और पुलिस को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रबंधन ने भी फौरन मौके का जायजा लिया और आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...