Breaking News in Hindi

ग्वालियर में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पिता और दो बेटियों की हुई दर्दनाक मौत…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। यह घटना ग्वालियर के कैलाश नगर की है। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची और ढाई घंटे में आग को बुझाया गया, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है, यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। विजय अग्रवाल की कैलाश नगर में तीन मंजिला इमारत है और परिवार के साथ वह तीसरी मंजिल पर रहते थे।

 ग्राउंड फ्लोर पर उनकी हरि कृपा नाम से ड्राई फ्रूट्स की शॉप है और सेकंड फ्लोर पर उसका गोदाम था। विजय अपनी पत्नी बेटे और दो बेटियों के साथ तीसरी मंजिल पर रहते थे। पत्नी राधिका बेटे के साथ ससुराल मुरैना गई हुई हैं। बुधवार की रात को विजय अपनी दोनों बेटियों के साथ खाना खाकर सो गए थे, लेकिन देर रात अचानक आग लग गई आग इतनी भीषण थी की पिता और दोनों बेटियां आग में बुरी तरह से फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

 पड़ोसियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और एयरफोर्स को भी मौके पर बुलाया गया। विजय अग्रवाल ने 2 महीने पहले ही ड्राई फ्रूट्स का कारोबार शुरू किया था। बहोड़ापुर थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...