Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

ग्वालियर में फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाया, 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में थाटीपुर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी के साथ उसी की कंपनी में काम करने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि युवक ने महिला का अश्लील वीडियो वीडियो बनाया और 6 साल से आरोपी उसके साथ गलत काम कर रहा था।

पीड़ित महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश नगर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति किसी आपराधिक मामले में जेल में बंद है।

महिला के साथ 6 साल से कर रहा था दुष्कर्म..

महिला फाइनेंस कंपनी में काम करती है। यहां पर उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। जिसके बाद महिला और युवक के बीच बातचीत होने लगी युवक ने एक दिन युवक ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की वह महिला को धमकी दे रहा था और 6 साल से आरोपी लगातार महिला के साथ गलत काम कर रहा था। महिला ने परेशान होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है अभी आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.