Breaking News in Hindi

ग्वालियर में रिटायर्ड होम गार्ड की हत्या , घर के अंदर बक्से में मिली लाश, वारदात के बाद नातिन घर से गायब…

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिटायर्ड होम गार्ड की हत्या कर दी गई। आपको बता दें कि घर के अंदर बक्से में रिटायर्ड होमगार्ड रामस्वरूप राठौर की लाश मिली है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक 8 दिन पहले 16 साल की नातिन के साथ अपने गांव के घर पर आया था। वारदात के बाद से नातिन घर से गायब है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को नातिन के प्रेम प्रसंग को लेकर आशंका है। लापता लड़की के पिता जब घर आए तब इस हत्या का पता चला। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और रिटायर्ड होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 घटना ग्वालियर के पिपरी कृष्णा कॉलोनी की है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि यह घटना ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र की है। इस घटना को अंजाम होली वाले दिन दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...