Breaking News in Hindi

ग्वालियर में सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर नर्स ने 15 लोगों को लगाया चूना, ठग लिए 45 लाख रुपए

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जयारोग्य अस्पताल की महिला कर्मचारी ने सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपए 15 लोगों से ठग लिए। बताया जा रहा है कि महिला ने सभी को जयारोग्य अस्पताल समूह में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का सपना दिखाया था। महिला ने 15 लोगों से तीन-तीन लाख रुपए लिए थे, जब काफी समय निकल गया और नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित 15 लोगों ने महिला कर्मचारी से अपने पैसे वापस मांगे, महिला पैसे नहीं दे रही थी। पीड़ित पक्ष एकत्रित होकर एसपी ग्वालियर से मिले। जिसके बाद एसपी ग्वालियर के कहने पर कंपू थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल समूह की महिला कर्मचारी उषा तिवारी ने कुछ महीने पहले जेएएच में निकली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती का आश्वासन दिया था। न्यू बजरंग नगर में रहने वाले दिनेश पाल को उषा तिवारी ने बताया था कि जेएएच में कर्मचारियों की भर्ती निकली है। जिस पर उसकी स्वास्थ्य विभाग में पहचान है, यदि आप चाहो तो मैं आसानी से तुम्हे नौकरी पर लगवा सकती हूं।

उसके बाद दिनेश ने अपने रिश्तेदार और अन्य जान पहचान वाले लोगों को बताया। जिसमें करीब 15 लोग नौकरी लगवाना चाहते थे महिला ने सभी से कहा कि जिन-जिन लोगों को जेएएच में नौकरी करना है वो तीन-तीन लाख रुपए जमा कर दें।

 इसके बाद दिनेश पाल और उसके साथियों ने करीब 45 लाख रुपए ऊषा तिवारी को दे दिए। इसके बाद ना तो किसी की नौकरी लगी और महिला ने पैसे वापस भी नहीं किए, जिसके बाद पीड़ित पक्ष एसपी से मिला और मामले की शिकायत की है, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...