Breaking News in Hindi

ग्वालियर में ITI की छात्रा से मकान मालिक के भतीजे ने किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया शोषण

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से ग्वालियर आई टी आई करने आई एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल इटावा जिले के बकेवर कस्बे की 22 वर्षीय छात्रा ग्वालियर में पढ़ाई करने पहुंची थी।

उसने यहां गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के रणधीर कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था यहीं पर मकान मालिक के भतीजे दीपक तोमर से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दीपक से युवती की दोस्ती हो गई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

2021 में जब छात्रा एक दिन घर पर अकेली थी तो दीपक आया और उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। जिनको वायरल करने की वह धमकी देता था। 2021 से आरोपी लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था और परेशान होकर युवती ने गोले का मंदिर थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...