Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

ग्वालियर सहित छह जिलों में साइबर तहसील का विस्तार, दफ्तर के नहीं लगाने होंगे चक्कर

भोपाल। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के छह और जिलों में साइबर तहसील का विस्तार कर दिया है। इनमें ग्वालियर, आगर-मालवा, बैतूल, विदिशा, उमरिया और श्योपुर जिला शामिल हैं। प्रदेश में छह नए जिलों के जुड़ने से अब कुल 12 जिलों में साइबर तहसील का कार्य संचालित होगा।

बता दें, राज्य सरकार ने एक जून, 2022 को दतिया और सीहोर जिले से प्रदेश में साइबर तहसील की शुरूआत की थी। इसकी सफलता के बाद 10 अक्टूबर, 2022 को इंदौर, हरदा, डिंडौरी और सागर जिले को शामिल किया गया था।

हालांकि यदि कोई विवादित भूमि है तो साइबर तहसील से उसका नामांतरण नहीं होगा। उसके लिए तहसील कार्यालय से संपर्क कर ही आगे की कार्रवाई संभव होगी। राज्य सरकार अब साइबर तहसील का कार्य प्रदेशभर में शुरू करने की तैयारी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.