Breaking News in Hindi

घर में बच्चों के लिए स्टडी रूम की नहीं है जगह, तो वास्तु अनुसार ऐसे रखें उनका सामान

इंदौर। मां-बाप चाहते हैं कि वह बच्चों के भविष्य के लिए जो संभव वो कर सकें। वह बच्चों के लिए घर में अलग कमरा और अलग स्टडी रूम बनवाते हैं। ऐसे में बच्चे आराम से अपनी पढ़ाई कर सकें। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों के लिए घर में अलग से कमरा नहीं होता है। ऐसे में वह कहीं भी कॉपी-किताब पटक देते हैं। यह वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होता है। वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज ने विस्तार से बताया कि स्टडी रूम ना होने पर बच्चे को सामान किस तरह रखना चाहिए।

यूं रखें बच्चे के खिलौने

बच्चे स्कूल में कॉम्पीटिशन में भाग लेकर मेडल जीत जाते हैं। उनके मेडल्स को मां-बाप को उत्तर दिशा में रखी अलमारी में रख देना चाहिए। उत्तर दिशा में कोई अलमारी नहीं है तो हुक पर टांग सकते हैं।

कमरे में ना हो ये चीजें

बच्चे का बेडरूम ही उसका स्टडी रूम है तो उसका खास ध्यान रखना चाहिए। मां-बाप यह ध्यान रखें कि बच्चों के कमरों जूते-चप्पल या फिर झाड़ू ना हो। बच्चों के लिए बिछाई गई बेडशीट पर हिंसक पशु की तस्वीर न हो। इन सारी बातों का ध्यान देना जरूरी है, क्यों कि यह बच्चों के दिमाग पर नेगेटिव असर डालती हैं।

यूं रखें पुरानी किताबें

कुछ बच्चे अपनी पिछली क्लास की भी किताबों को संभाल कर रखते हैं। वैसे तो यह पुरानी हो गई होती हैं, लेकिन कभी भी बच्चों के काम आ जीती हैं। ऐसे में उनको वास्तु के हिसाब से संभाल कर रखना चाहिए। इन किताबों को पश्चिम या दक्षिण दिशा में अलमारी में रख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...