Breaking News in Hindi

घर से खाना खाने रेस्टोरेंट जा रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार की देर रात को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई है, कर्मचारी अपने घर से खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट जा रहा था। रेस कोर्स रोड़ पर केसर बाग के सामने बाइक सहित कर्मचारी मिला सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने जब देखा तो कर्मचारी की सांस चल रही थी तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर युवक की पहचान हुई फिर मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई युवक डीडी नगर का रहने वाला था और उसका नाम सतीश था फाइनेंस कंपनी में युवक काम करता था।

मंगलवार की रात को वह अपने घर से खाना खाने के लिए निकला था लेकिन गोला का मंदिर पर रेस्टोरेंट बंद होने के कारण स्टेशन जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला केसर बाग के सामने युवक पहुंचा ही था कोई अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई उसके पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...