Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुआ पृथ्वी और चांद का खूबसूरत नजारा, देखें शानदार तस्वीरें

चेन्नईः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार रात को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किये गये चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई दो तस्वीरें जारी कीं। यह यान चंद्रमा की सतह पर जाएगा और इसे पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्ष में स्थापित किया गया था।

PunjabKesari

लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे द्वारा ली गयी पहली फोटो पृथ्वी की है। यह तस्वीर 14 जुलाई को ली गई थी, जब चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। दूसरी छवि 6 अगस्त को अंतरिक्ष यान पर लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरा (एलएचवीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की है।

PunjabKesari

इसरो ने ट्वीट किया: ‘‘चंद्रयान -3 मिशन: लॉन्च के दिन लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे द्वारा देखा गया, पृथ्वी के प्रतीक के साथ और चंद्र कक्ष के एक दिन बाद लैंडर क्षैतिज वेग कैमरा (एलएचवीसी) द्वारा चित्रित किया गया”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.