Breaking News in Hindi

चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पड़ोसियों से बोला – घर में लाश पड़ी है

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने अपने चाचा और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, महिला का शव देखकर लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बेदखेड़ी गांव की है। यहां पर रहने वाले अर्जुन ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। अर्जुन गांव में ही बाल काटने की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति – पत्नी के चरित्र पर शक करता था और मोबाइल पर मायके बालों से बात भी नहीं करने देता थे।

अर्जुन का मानसिक संतुलन नहीं था ठीक 

 अर्जुन के चाचा का कहना है कि आरोपी का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। इसलिए उसका बेटा और पत्नी उसकी देखरेख भी करते थे। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद पड़ोसियों को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार दिया है और लाश घर में पड़ी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी 

वहीं आष्टा थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। इसके बाद मंगलवार की शाम को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...