Breaking News in Hindi

चेहरे पर पॉलिथीन बांधकर मुंह में डाल ली नाइट्रोजन गैस की पाइप ,सुसाइड का ऐसा तरीका सुनकर हिल जाएंगे आप

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया। युवक के चेहरे पर पॉलिथीन भी बंधी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक ने पॉलिथीन बांधकर नाइट्रोजन सिलेंडर की ट्यूब मुंह में दबाकर आत्महत्या की है। घटना भोपाल जिले के जाटखेड़ी क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, बताया जा रहा है कि युवक अपने कमरे से दो दिन से बाहर भी नहीं निकला था युवक उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था और भोपाल में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें युवक ने लिखा है कि वह अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहता था। लेकिन कुछ कर नहीं सका उस को हर तरफ से नाकामी हाथ लगी और वह अब जिंदगी से थक चुका है। इसलिए अपने जीवन को समाप्त कर रहा है। उसने बताया कि सुसाइड करने का यह तरीका उसने यूट्यूब से सीखा है उसने आगे लिखा कि जो भी वह करना चाहता था। वह कर नहीं सका पुलिस ने सुसाइड नोट जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेज दिया है।

कुछ महीनों से डिप्रेशन में चल रहा था युवक 

मृतक के दोस्त का कहना है कि युवक का नाम सिद्धार्थ है और युवक कुछ महीने से डिप्रेशन में चल रहा था। सिद्धार्थ के साथ केदार नाम का युवक ट्रांसपोर्ट का काम करता था। 2 दिन से केदार को सिद्धार्थ नजर नहीं आया इसके बाद वह उस से मिलने के लिए पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खटखटाया और सिद्धार्थ काफी देर तक अंदर से नहीं बोला तो केदार ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा खोला गया तो देखा कि अंदर सिद्धार्थ की लाश पड़ी हुई थी और उसके मुंह पर पॉलिथीन बंधी हुई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...