Breaking News in Hindi

छत्तीसगढ़ : पहली बार वोट डालकर लौट रही युवती पर गिरी आसमानी बिजली, मौत

छत्तीसगढ़ के  सरगुजा में मतदान के बीच कुदरत का कहर देखने को मिला। जहां खराब मौसम के बीच वोट डालने पहुंची एक युवती पर आसमानी बिजली गिर गई। हादसे में युवती गंभीर रुप से घायल हो गई। जहां आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती पहली बार वोट डालकर अपने परिजनों के साथ कोट मतदान केंद्र से लौट रही थी। रास्ते में ही आसमानी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बीच पूरे प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया है। कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। मुंगेली जिले में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की बारिश हो गई है। इससे मतदान में खलल पड़ गया। कई जगह तेज हवाओं से मतदान केंद्र के टेंट और पर्दे उड़ गए। कोरबा में घने बादल छा गए हैं। दुर्ग में भी तेज अंधड़ से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

प्रदेश की इन 7 सीटों पर कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (एसटी) सीट पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान शाम छह बजे शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...