Breaking News in Hindi

छत्तीसगढ़ से पहुंचा हाथियों का झुंड, घर-फसल को पहुंचाया नुकसान

गोरखपुर, डिंडौरी। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मे छत्तीसगढ़ से हाथियों के झुंड ने एक बार फिर प्रवेश कर लिया है। ग्रामीणों कि मानें तो शुक्रवार की शाम हाथियों का झुंड विकासखंड करंजिया के ग्राम चौरादादर नजर पहुंच गया था। यहाँ पर जंगल से लगे किसान जनोहर पिता सुंहर पेन्दो के घर के साथ खेत की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार खड़ी हैं धान की फसल प्रभावित हुई है।

हाथियों की आमद से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में

हाथियों की आमद से क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में नजर आ रहे हैं। झुंड में छह हाथी हैं, जिसमें पांच वयस्क और् एक् बच्चा शामिल है। लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अचानकमार के जंगल से चढ़कर हाथी मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश किए। शनिवार की सुबह हाथियों का झुंड वापस छत्तीसगढ़ जाना बताया जा रहा है।

लगातार हो रही हाथियों की आमद

उल्लेख है कि पिछले कुछ वर्ष से लगातार हाथियों का झुंड जिले के समनापुर, बजाग और करंजिया के वनो मे विचरण करने आ रहे है। पूर्व मे भी हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों के खेतो मे लगी फसल सहित मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...