Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

छत पर पेड़ लगाना शुभ या अशुभ, पढ़े क्या पड़ेगा प्रभाव

इंदौर। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को घर पर लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। पेड़-पौधे के लिए शुभ माने गए हैं। ऐसे ही केले के पेड़ को वास्तु के अनुसार शुभ माना गया है। कई लोग घरों की बालकनी में केले के पेड़ को लगाते हैं, तो वहीं छत पर लगाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि केले के पेड़ को छत पर लगा सकते हैं या नहीं। इस बारे में सही जानकारी लें।

केले के पौधे को छत पर लगाना क्या सही है?

भववान विष्णु का सीधा संबंध केले के पेड़ से हैं। ग्रहों में केले के पेड़ बृहस्पति से संबंधित है। राहु घर की छत पर होता है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति और राहु दोनों एक साथ नहीं होने चाहिए, यह बृहस्पति को कमजोर करता है।

धार्मिक कथाओं में मान्यता है कि मोहिनी का रूप धारण कर भगवान विष्णु ने राहु का दमन किया था। भगवान विष्णु और बृहस्पति का संबंध केले से है। ग्रह की गणना के अनुसार राहु के साथ बृहस्पति कमजोर हो जाता है। ऐसे में लोग ग्रहों की गणना और धार्मिक मान्यता में दुविधा में रहते हैं। केले के पौधे को छत पर लगाएं, तब दोनों ही दृष्टिकोण रखें।

केले को पौधे को आप छत की सजावट के लिए लगाना चाहते हैं तो भूलकर भी ऐसान न करें। ऐसा करने से आपका बृहस्पति कमजोर होगा, जिससे संकट के बादल आपके जीवन पर मंडराने लगेंगे। आप केले की पूजा करना चाहते हैं तो छत पर लगा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.