Breaking News in Hindi

छात्राओं को हिजाब पहनाकर कराई कव्वाली, ABVP ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

गुना । कैंट क्षेत्र के एक निजी स्कूल में हिजाब पहनाकर हिंदू छात्राओं से कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुति दिलाने का मामला सामने आया है। हिंदू छात्राओं को हिजाब में देख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल में जमकर नारेबाजी की गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के मुताबिक उन्हें कुछ अभिभावकों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि कैंट स्थित निजी स्कूल में दो दिन पहले एक कार्यक्रम किया था। इसमें हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाकर कव्वाली और नृत्य की प्रस्तुति दिलाई गई। इसकी जानकारी छात्राओं के स्वजन तक को नहीं थी। इससे नाराज परिषद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्कूल का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता स्कूल के अंदर बैठकर नारेबाजी करते रहे। सूचना लगते ही तहसीलदार और कैंट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी और स्कूल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...