Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबने से दो बच्चियों की मौत

छिदवाड़ा: छिंदवाड़ा के तामिया थाना अंतर्गत दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दरअसल ग्राम पंचायत घानाकोडिया के गांव पिपरधार में कच्चे मकान के पास खेल रही दो बच्चियों के ऊपर अचानक भरभराकर दीवार गिर गई जिससे दोनों बच्चियों की दबने से मोके पर ही मौत हो गई जिसके बाद उस परिवार पर त्योहार के समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। तामिया सहित पातालकोट क्षेत्र में लंबे समय से लगातार बारिश हो रही है, तामिया आदिवासी क्षेत्र में भारिया परिवार रहते हैं और ज्यादातर मकान कच्ची दीवार मिट्टी के बने हुए हैं। बारिश से दीवार गीली हो जाती है, जिसके चलते यह दुखद हादसा हो गया।

हादसे में 4 वर्ष एवं 3 वर्ष जो दोनों उनके ही पुराने कच्चे मकान के पास खेल रही थी। खेलने के दौरान ही अचानक घर की दीवार गिर गई जिससे उसमें दबने से दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना लगते ही सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसा परतेती एवं टीम को मौके पर पहुंचाया गया और जनपद अध्यक्ष के माध्यम से तत्काल सहायता राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...