Breaking News in Hindi

छिंदवाड़ा में 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला आया सामने , पुलिस ने कब्र से निकलवाई लाश..

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 7 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मासूम ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले उसे कुल्हाड़ी मारी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर उसके शव को शमशान में दफना दिया , बताया जा रहा है कि यह वारदात जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बुधवार को इस पूरी वारदात का खुलासा किया है और आरोपी को शमशान ले जाकर शव बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित का रिश्तेदार है। पीड़ित बच्ची आरोपी के बुआ की बेटी है। जब बच्ची की मां गन्ने की कटाई करने खेत पर गई थी। तब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने रात में बच्ची के शव को श्मशान में ले जाकर दफना दिया था।

परिजन जब बच्ची को तलाश रहे थे तब आरोपी परिजनों से छिप रहा था जिस पर परिजनों को उस पर शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...