Breaking News in Hindi

जनआशीर्वाद यात्रा पर हमले के पीछे कांग्रेसी सोच के लोग जिम्‍मेदार-नरोत्तम मिश्रा

 रीवा । विंध्य क्षेत्र में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने अल्प प्रवास के दौरान रीवा पहुंचे।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि गत दिवस नीमच में हुए जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए हमले के पीछे कांग्रेसी सोच के लोग जिम्मेदार हैं। मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने वहां खेमा गुर्जर नामक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित है ।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि को अपना नाम बदलकर जनरल डायर निधि रख लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के पुत्र ने भी उदय निधि के बयान का समर्थन किया है । खरगे के पुत्र के विषय में गंगा स्नान करने वाली प्रियंका गांधी व कोर्ट के ऊपर जनेऊ पहनने वाले राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए ।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इटालियन संस्कृति से प्रेरित पार्टी है जिसे हिंदू हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है । उन्‍होंने कहा कि वह देर रात भोपाल पहुंचेंगे जिसके बाद वह विधिक सलाह लेंगे । इसके बाद यह तय होगा कि उदय निधि के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जा सकती है । गृह मंत्री सिमरिया में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...