Breaking News in Hindi

जबलपुर में बीच बाजार में तीन दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर…

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गांधीपुरा इलाके में बीच बाजार में तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि यह आग पीछे के घरों तक भी पहुंच गई है, सूचना पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस जगह पर यह आग लगी है वह व्यस्ततम इलाका है। बता दें कि रविवार की सुबह अचानक आग लग गई।

फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना पर तीन गाड़ियां फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची थीं। जिसके बाद एक के बाद एक दमकल की और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। यह आग दुकानों के पीछे तीन घरों तक भी पहुंच गई है। जिन दुकानों में आग लगी है वह अलग-अलग बिल्डिंग में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...