Breaking News in Hindi

जबलपुर में भाजपा नेता पर नशे के कारोबारियों ने किया चाकुओं से हमला, जानिए क्या है पूरा मामला..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक भाजपा नेता पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया आपको बता दें की घटना अधारतला थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी पर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों ने हमला किया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है। आपको बता दें की भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी शहर में चल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी के बयान दर्ज करने के बाद वसीम अंसारी , वसीम अली और मोनू अंसारी को पकड़ लिया है। वसीम के खिलाफ मंगल सिद्दीकी ने शिकायत की थी। इसी का बदला लेने के लिए वसीम ने भाजपा नेता पर चाकू से हमला किया और उनको घायल करके आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस मामले पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है मंगल सिद्दीकी ने नशे के कारोबार का विरोध किया था इसी बात को लेकर उन पर हमला किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...