Breaking News in Hindi

जबलपुर में 9वीं की छात्रा से कार के अंदर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर। शहडोल में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि ऐसा ही एक मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में सामने आ गया। यहां तीन आरोपितों ने 9वीं में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आते ही तिलवारा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है तिलवारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को सोमवार को उसका परिचित शुभम रजक बहला-फुसलाकर अपने साथ कार में ले गया। काफी देर तक किशोरी नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ देर बाद किशोरी जब घर वापस लौटी और उसने आप बीती सुनाई तो परिवार वालों के होश उड़ गए।

किशोरी ने बताया कि उसके साथ शुभम रजक (30 वर्ष) व उसके साथी आशीष कोरी (25 वर्ष) और जित्तू उर्फ जितेंद्र चौधरी ने सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे घर के पास वापस छोड़कर भाग गए। इसके तत्काल बाद किशोरी के स्वजन उसे लेकर तिलवारा पहुंचे।

जहां पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर रात में ही छापामारी कर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। नाबालिग छात्रा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

तीनों आरोपित लो-प्रोफाइल

 

बताया जाता है कि आरोपित शुभम रजक गढ़ा में अंडे की दुकान लगाता है, जबकि जितेंद्र चौधरी पेशे से ड्राइवर है। वारदात के लिए जिस कार का उपयोग किया गया, वो भी जितेंद्र की ही है। इसी तरह से आशीष कोरी भी पेशे से मजदूर है।

 

शहर से भागने की फिराक में थे आरोपित

 

सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपितों को अंदाजा हो चुका था कि मामले की एफआइआर हो गई है और वो बुरी तरह से फंस चुके हैं, इसलिए वो सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे कार से जबलपुर छोड़कर भागने की फिराक में थे। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को भी जब्त कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...