Breaking News in Hindi

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है जबकि चार घायल हैं. वहीं, सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को भी मार गिराया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में कुमकाडी पोस्ट के पास सुबह गोलीबारी हुई. गोलीबारी में मेजर समेत सेना के पांच जवान घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक जवान की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने घात लगाकर सेना पर हमला किया.

उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षाबलों को कुमकाडी पोस्ट के पास तलाशी के दौरान कुछ आतंकवादी गतिविधि का पता चला. जब सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया जबकि हमारे पांच जवान घायल हो गए. बाद में इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई.

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे आतंकी

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास कुमारी इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. कुपवाड़ा में पिछले एक महीने में यह चौथा एनकाउंटर है. केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं. तीन दिन पहले भी कुपवाड़ा में मुठभेड़ हुआ था. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर किया था. वहीं, एनकाउंटर में जख्मी जवान दिलावर सिंह शहीद हो गए.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की खात्मा के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों ने इस केंद्रशासित प्रदेश में कई बड़ी आतंकी घटनाएं हुई हैं. सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ में कई जवान भी शहीद हुए हैं. हाल ही में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा पर दो आतंकियों को ढेर किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...