Breaking News in Hindi

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एनकाउंटर, दो जवान शहीद, आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज एक बार फिर से आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई।  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है। उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

 जानकारी के मुताबिक, धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा कि यहां दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। पिछले चार दिनों में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले, 18 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...