Breaking News in Hindi

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई शाहरुख खान की सिक्योरिटी

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी लकी रहा है। इस साल की शुरुआत में उनकी पहली फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की थी। वहीं, 7 सितंबर को शाहरुख की इस साल की दूसरी फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई। इस फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ‘जवान’ अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। लेकिन अब शाहरुख को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। इसे सुनकर फैंस काफी चिंतित हैं।

शाहरुख को मिल रहे थे धमकी भरे कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट शेयर कर शाहरुख खान को मिली सिक्योरिटी पर महाराष्ट्र पुलिस का बयान शेयर किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने एक्टर को Y+ सिक्योरिटी देते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।

सलमान खान को भी मिली Y+ सिक्योरिटी

रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख ने लिखित तौर पर राज्य सरकार को यह शिकायत की थी कि पठान और जवान के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। शाहरुख से पहले सलमान खान को भी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें भी Y+ सिक्योरिटी दी गई। बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ एटली कुमार के निर्देशन में बनी है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...