Breaking News in Hindi

जिनके पास घर नहीं, उनके लिए कांग्रेस जबरदस्त स्कीम लाएगी, महिलाओं को बस में फ्री सफर की सुविधा : राहुल गांधी

तेलंगाना में राहुल गांधी ने सरकार बनने पर कई बड़ा ऐलान किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। इसे मिलाकर कांग्रेस पार्टी 5 हजार रुपए आपके बैंक एकाउंट में डालेगी. किसानों के लिए 15 हजार प्रति एकड़ फ्री बिजली होगी. मजदूरों को हर साल 12 हजार रुपए दिए जाएंगे. जिनके पास घर नहीं है उनके लिए कांग्रेस जबरदस्त स्कीम लाएगी।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, राज्य के आठ हजार किसानों ने आत्महत्या क्यों की। आपके राज्य के विधायक ही दलित बंधु योजना में कटौती कर रहे हैं। भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार तेलंगाना राज्य में ही है। मुझे दुख हो रहा है कि इसका खामियाजा सिर्फ तेलंगाना के लोगों को ही झेलना पड़ा।

राहुल गांधी ने कहा, हमने लोगों से छह वादे किए हैं। आपको बता दूं, राज्य में कांग्रेस सरकार आते ही ये वादे कानून में तब्दील हो जाएंगे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा, महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।  उन्होंने कहा, राज्य में कांग्रेस सरकार के आते ही गैस सिलेंडर के दाम में कटौती होगी। उन्होंने कहा, आप सभी को 500 रूपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...